Home Uncategorized आईडीबीआई बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर के 650 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन-

आईडीबीआई बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर के 650 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन-

by marmikdhara
0 comment

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर के 650 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने वाले इच्छुक कैंडीडेट्स इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 650 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक कैंडीडेट्स 22 अगस्त तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 650
अनारक्षित कैटेगरी- 265
ओबीसी-175
ईडब्ल्यूएस- 65
एससी- 97
एसटी- 48

क्वालिफिकेशन-

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60 फ़ीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। एजुकेशनल क्वालीफिकेशन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

एज लिमिट-

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें।

चयन प्रक्रिया-
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन फीस-

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस-1000 रूपए
एससी, एसटी और दिव्यांग- 200 रूपए

आवेदन प्रक्रिया-

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक एवं योग्य कैंडीडेट्स 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देखें।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews