मंगलवार को दो देसी पिस्टल के साथ नाहरगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर ध्रुव चेडवाल को जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी ने गिरफ्तार किया है | आरोपी हिस्ट्रीशीटर विक्की धाबास गैंग का एक्टिव सदस्य है और पहले कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
मुखबीर से मिली जानकारी के बाद नाहरगढ़ थाने की टीम के साथ एडिशनल डीसीपी क्राइम की टीम ने मिलकर ध्रुव चेडवाल पुत्र शंकर चेडवाल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2 देसी कट्टे मिले हैं, जिनको जब्त कर लिया है। आरोपित लोगों में अपनी दहशत बनाने के लिए फायरिंग करता है और फायरिंग के मामले में फरार चल रहा है। आरोपी ने बताया कि उसने अवैध हथियार भरतपुर के संजय जाट से खरीदे थे। पुलिस संजय जाट की तलाश कर रही है।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in