Home Government Jobs राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्स के पदों पर निकली वैकेंसी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्स के पदों पर निकली वैकेंसी

by marmikdhara
0 comment

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और नर्स के 3646 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

वैकेंसी डिटेल्स

  • राजस्थान में महिला हेल्थ वर्कर के कुल 2058 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 1865, जबकि अनुसूचित क्षेत्र के 94 पद शामिल होंगे।
  • राजस्थान में नर्स के 1588 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें 1400 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र, जबकि 188 पद अनुसूचित क्षेत्र के होंगे।

योग्यता

  • राजस्थान में बंपर पदों पर निकली ANM की भर्ती में 10वीं पास और ANM कोर्स करने वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • राजस्थान में नर्स के पदों पर निकली भर्ती में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा या फिर उनके समकक्ष योग्यता प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

राजस्थान में तीन हजार से ज्याद पदों पर निकली भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जनरल कैटेगरी, ओबीसी और ईबीसी के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपए है। जबकि एससी/एसटी श्रेणी के लिए कैंडिडेट्स को सिर्फ 400 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा।

ऐसे करे अप्लाई

www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आप SSO में लॉग इन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है |

 

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)

True Facts Newspaper

www.truefactsnews.in

 

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews