Home News SMS मेडिकल कॉलेज में लगी आग, करोड़ों रुपए की मशीनें और रिकॉर्ड जलकर राख

SMS मेडिकल कॉलेज में लगी आग, करोड़ों रुपए की मशीनें और रिकॉर्ड जलकर राख

by marmikdhara
0 comment

जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजिकल वार्ड में आग लग गई। आग की जानकारी मिलने पर चौकीदार सुभाष ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को जानकारी दी। इस पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग का विकराल रूप देख कर पुलिस ने सिविल डिफेंस को भी मौके पर बुलाया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

एएफओ सुभम शर्मा ने बताया कि सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर घाटगेट कंट्रोल रूम को आग की जानकारी मिली। इस पर दमकल की 1 गाड़ी को मौके पर भेजा गया। आग माइक्रोबायोलॉजिकल वार्ड में लगी थी, जिसमें करोड़ों रुपए की मशीनें, दस्तावेज और कई उपकरण रखे हुए थे, जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। इस पर दमकल की 2 और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को भी मौके पर बुला लिया।

करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर अस्पताल के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

 

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews