Home Bollywood इतनी शक्ति हमें देना दाता” गीत को गाने वाली सिंगर पाई-पाई को हुई मौहताज

इतनी शक्ति हमें देना दाता” गीत को गाने वाली सिंगर पाई-पाई को हुई मौहताज

by marmikdhara
0 comment

लॉकडाउन के दौरान टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स काम ना होने की वजह से आर्थिक तंगी से परेशान हो रहे हैं। लेकिन एक सिंगर ऐसी भी है जो पिछले कई सालों से पाई-पाई को मौहताज है। फिल्म “अंकुश” के पॉपुलर हिट “गाने इतनी शक्ति हमें देना दाता” को अपनी सुरीली आवाज देने वाली सिंगर पुष्पा पगधरे पिछले कई सालों से आर्थिक तंगी का शिकार है। 80 साल की सिंगर पुष्पा को राज्य सरकार की तरफ से मिलने वाली पेंशन भी समय पर नहीं मिल रही है। सरकार की ओर से उन्हें हर महीने 3150 रुपए पेंशन दी जाती है।

पुष्पा इन दिनों मुंबई के माहिम में मच्छीमार कॉलोनी में किराए के घर में रहती है। आर्थिक तंगी से जूझते हुए अब सिंगर अपने रिश्तेदारों और करीबियों से मदद की गुहार लगा रही हैं। उनके गाने की ज्यादातर वीडियोस में करोड़ों यूज़र्स हैं। ऐसे में अगर इसकी कमाई की आधी रकम भी सिंगर को दी जाती तो आज उन्हें आर्थिक तंगी से परेशान नहीं होना पड़ता।

रॉयल्टी ना मिलने से है नाराज सिंगर-

सिंगर ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि मेरे कुछ रिश्तेदार है जो जरूरत पड़ने पर मेरी मदद करते हैं। मुझे सही तरीके से अपने गानों की राॅयल्टी भी नहीं मिली है। मैं पूरी तरह से दूसरों पर निर्भर हूं। ना ही मेरे रिश्तेदारों ने और ना ही सरकार ने मेरी मदद की है। सरकार हम जैसे आर्टिस्ट पर ध्यान नहीं देती, जो अकेले बिना कमाए और बिना सहारे की जिंदगी बिता रहे हैं।

32 साल पहले मांगा था सरकार से घर-

सिंगर पुष्पा पगधरे ने साल 1989 में राज्य सरकार से अपने लिए एक घर की मांग की थी। लेकिन इन 32 सालों में हर बार उनकी यह डिमांड अनसुनी कर दी गई। इस पर सिंगर ने कहा- उस समय मैं फंडरेज करने के लिए कई राज्य जाया करती थी। जब भी मैं वापस मुंबई आई मैंने मिनिस्टर से मुलाकात कर अपनी फाइल के बारे में पूछना चाहा। लेकिन हर बार मुझे यही जवाब मिला कि वह टूर पर है और मौजूद नहीं है। सरकार को हम जैसे सिंगर्स पर ध्यान देना और उन्हें इज्जत देनी चाहिए।

आर्थिक तंगी से परेशान सिंगर पॉलीटिशियन राज ठाकरे के पिता श्रीकांत ठाकरे द्वारा लिखे गए गाने गा चुकी हैं। लेकिन उन्हें लंबे समय से रॉयल्टी भी नहीं मिली है। इस पर सिंगर ने कहा कि मैंने मोहम्मद रफी के साथ “अगा पोरी संभाल दरयाला तूफान आलय” गया था। जो बेहद पॉपुलर हुआ था। मुझे उस गाने के लिए तब तक रॉयल्टी मिली, जब तक एचएमवी म्यूजिक लेबल था। लेकिन इस कंपनी के बंद होते ही मुझे पैसे मिलने बंद हो गए। मुझे कल्चरल डिपार्टमेंट से 3150 मिलते हैं। लेकिन वह भी कभी समय पर नहीं मिलते। कम से कम मुझे रॉयल्टी मिलनी चाहिए, जिससे मैं अपना ख्याल रख सकूं।

हमारे टाइम पर सिंगर को ज्यादा फीस नहीं मिलती थी- पुष्पा पगधरे-

सिंगर का कहना है कि आज के जमाने में सिंगर्स को अच्छी फीस मिलती है। लेकिन उनके जमाने में प्रोड्यूसर अपने हिसाब से पैसे देते थे। सिंगर रियलिटी शो जरूर देखती है। लेकिन वह अब म्यूजिक इंडस्ट्री के किसी व्यक्ति के संपर्क में नहीं है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews