सिरोही जिले की पिंडवाड़ा में एक घर में दो बहनों के फेरे होने के बाद विदाई की तैयारी के दौरान बर्तन धोने के लिए जा रहे बड़े भाई की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से परिवार में चल रहा खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिजनों ने शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाकर बहनों को विदा किया।
बताया जा रहा है की पिंडवाड़ा तहसील मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर अजारी के फूटेला फली गांव निवासी सतरा राम जोगी की दो बेटियों की गुरुवार को शादी थी। फेरे होने के बाद विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान दुल्हनों का बड़ा भाई छोगा राम खाना बनाने के बाद बर्तन को धोने के लिए जा रहा था। इसी दौरान वहां लटक रहे बिजली के तार से करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर गया। वहां मौजूद लोग उसे पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने शव को घर में दो बेटियों की शादी है कहकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। उनको विदा करने के बाद वह शव को लेकर जाएंगे। इसके बाद परिजन घर लौट आए और दुल्हनों की विदाई की गई। इसके बाद परिजन पिंडवाड़ा सरकारी अस्पताल पहुंचे। करीब 2 घंटे पोस्टमॉर्टम करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं था। शाम को साढ़े 5 बजे डॉक्टर के आने पर पोस्टमॉर्टम किया गया।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in