बीकानेर के नापासर के पास भारतमाला हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन घायल हो गए | हादसा इतना भीषण था की कार आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी | सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुँचाया जिसके बाद उन्हें बीकानेर रेफर किया गया वहीं शवों को मॉच्यूरी में रखवाया गया।
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे। जो मध्यप्रदेश के इंदौर से जैसलमेर जिले में स्थित लोक देवता बाबा रामदेव की धार्मिक स्थली रामदेवरा जा रहे थे। हादसे के बाद भारतमाला एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया जिसके दो घंटे बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार और ट्रेलर को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। हादसे में राजेश जोशी पुत्र जयचंद जोशी निवासी चितवाड़ा रोड इंदौर और राकेश पुत्र बाल कृष्ण यादव निवासी छोटी ग्वाल टोली इंदौर की मृत्यु हो गई। वहीं वासुदेव पुत्र सुरेश कुमावत निवासी शिवरोला इंदौर, रुमित सिंह पुत्र जयवीर सिंह सिख निवासी शिवधाम कॉलोनी लिम्बोदी इंदौर और हरेंद्र सिंह पुत्र मुनेंद्र सिंह निवासी सेंगर भवन सिकंदर कम्पू ग्वालियर घायल हो गए हैं।