Home News कारखाने में बॉयलर ब्लास्ट 2 श्रमिकों की मौत

कारखाने में बॉयलर ब्लास्ट 2 श्रमिकों की मौत

by marmikdhara
0 comment

बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र के तीसरे फेज में स्थित एक कपड़ा प्रोसेसिंग कारखाने में शुक्रवार दोपहर को बॉयलर ब्लास्ट हो गया | इस हादसे में दो श्रमिकों की मौत गई तथा 4 श्रमिक झुलस गए। बायलर ब्लास्ट होने से अफरा तफरी मच गयी | बॉयलर ब्लास्ट के धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि एक किमी. तक के आसपास के क्षेत्र में कारखानों में चलती मशीनों की आवाज के बीच सुनाई दी।

बताया जा रहा है की ब्लास्ट से वहां काम कर रहे श्रमिक मेघाराम प्रजापत (50) पुत्र बस्तीराम निवासी गोल स्टेशन, बोयलर के सीमेंटेड ढांचे के मलबे के साथ करीब 50 फीट तक दूर उछल कर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई वहीं  जवाहरलाल प्रजापत (21) पुत्र मानाराम निवासी रबारियों का टांका (बालोतरा) को अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | इसके अलवा 4 और श्रमिकों को झुलसने के साथ सामान्य चोटें आई है जिन्हें अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया गया |

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

 

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews