33
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
करौली-हिंडौन मार्ग स्थित एनएच-23 पर स्टेडियम के पास एक तेज रफ़्तार रोडवेज बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी | घायल को करौली अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव करौली हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।
बताया जा रहा है की करौली के नथुआ नगर निवासी पवन बंशीवाल पुत्र रामजीलाल के छोटे भाई की अप्रैल माह में शादी है। भाई की शादी के कार्ड बांटने के लिए पवन हिंडौन गया था। हिंडौन से लौटते समय एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।