54
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
कोटा जिले के कैथून में मस्जिद के सामने से निकली राम बारात पर कुछ लोगों ने किया हमला, डीजे वाहन व उपकरणों में की तोड़फोड़ | अचानक हुए हमले से रामबारात में शामिल लोगों में भगदड़ मच गई।
इसके बाद दो पक्षों में विवाद व कहासुनी हुई थी। गुस्साए लोग थाने के बाहर इकठ्ठा हो गए और समुदाय विशेष पर मारपीट करने व तोड़फोड़ करने का आरोप लगाए। भीड़ को तीतर बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। दोनों पक्ष थाने पर पहुंचे गए। इसके बाद से फिलहाल शांति है, दोनों पक्षों की बैठक लेकर समझाइश की जा रही है।