ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली ने सीनियर रेजिडेंट, सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 416 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कैंडीडेट्स इन पदों के लिए 28 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
क्वालिफिकेशन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास मेडिकल में पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री होनी चाहिए। पद अनुसार एजुकेशनल क्वालीफिकेशन के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
एज लिमिट
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 45 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू हो चुकी है। व आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 मई तय की गई है।
चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का चयन भर्ती परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट 11 मई 27 मई तक ऑफिशल वेबसाइट aiimsexams.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)