एक्टर एजाज खान 2 साल बाद मुंबई के आर्थर रोड जेल से रिहा हो गए हैं। एक्टर एजाज खान को ड्रग्स रखने के जुर्म में 2021 में मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। अब दो साल बाद उन्हें मुंबई के आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया है। जेल से निकलने के बाद उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों पर सफाई दी। एजाज ने कहा कि “नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व जनरल डायरेक्टर समीर वानखेडे आज अपने किए की सजा भुगत रहे हैं।”
बता दें कि समीर वानखेड़े की टीम ने हीं एजाज को अरेस्ट किया था। 2021 में समीर वानखेडे ने ड्रग्स लेने और उसकी पेडलिंग करने वालों के खिलाफ सर्च अभियान छेड़ा था। उस वक्त कई सेलिब्रिटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के रडार पर आए थे।
एजाज ने कहा अपने कर्मों की सजा भुगत रहे है समीर-
एजाज खान 19 मई को जेल से बाहर निकले हैं। करीब 26 महीने जेल में रहने के बाद बाहर आते ही समीर वानखेड़े पर हमला बोला। एक मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “समीर वानखेड़े आज अपने कर्म की सजा भुगत रहे हैं,। उन्होंने जो दुख दूसरों को दिया, आज वह सब उन्हें वापस मिल रहा है।”
एजाज ने कहा जेल में रहने से मेरा बहुत नुकसान हुआ। हाथ से वेब सीरीज चली गई-
जब उनसे पूछा गया कि 26 महीने जेल में रहने के बाद उनकी लाइफ में क्या बदलाव आया है तो जवाब में एजाज ने कहा “जेल में रहने के बाद अब में किसी भी कंडीशन में रह सकता हूं। बिना एसी के भी रह सकता हूं। हालांकि मुझे इन सालों में प्रोफेशनली मुझे बहुत नुकसान हुआ है। मेरे हाथ से वेब सीरीज चली गई।
एजाज ने कहा मैं जेल में था और मेरा 9 साल का बेटा मनोचिकित्सक के पास थेरेपी के लिए जाता था। जेल जाने के 6 महीने तक मैं उसे नहीं मिल पाया, क्योंकि मुझसे उसका चेहरा देखा नहीं जा रहा था। त्यौहार पर, ईद या बीवी बच्चों के बर्थडे के मौके पर मैं काफी अकेला महसूस करता था। जेल जाने के बाद मैं इमोशनली, मेंटली और फिजिकली बिल्कुल टूट गया था।
एजाज ने कहा मैं उसी आर्थर रोड जेल में बंद था, जहां संजय दत्त ने अपनी सजा काटी थी। उन्होंने जेल की कंडीशन के बारे में बात करते हुए बताया कि हम कैदियों से मानवाधिकार की बात करते हैं लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं था। जेल में कैदियों की संख्या काफी ज्यादा थी। वहां खाना भी अच्छा नहीं था। यहां तक की सोने के लिए जगह भी नहीं थी। 800 कैदियों की क्षमता वाली जेल में 3500 कैदी थे।
एजाज ने अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कहा इस देश में काफी लेट इंसाफ होता है। और जब तक इंसाफ होता है तब तक आदमी की जिंदगी खराब हो जाती है। मुझे पता है कि मुझे न्याय जरूर मिलेगा। मेरी फैमिली वाले भी जानते हैं कि मैंने कुछ नहीं किया है।