Home News एसीबी की कार्यवाही में गंगानगर का कॉन्स्टेबल दबोचा गया

एसीबी की कार्यवाही में गंगानगर का कॉन्स्टेबल दबोचा गया

by marmikdhara
0 comment

जयपुर- हाल ही में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा राजस्थान में जिस तरह कार्यवाही की जा रही है वह काबिले तारीफ है| एसीबी द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाहीया करते हुए आए दिन भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को लगातार दबोचा गया है | ऐसे में ही अब एसीबी की टीम ने श्रीगंगानगर के जवाहर नगर थाने के कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया | बताया जा रहा है कि कांस्टेबल नरेश चंद मीणा किसी एनडीपीएस के मामले में बचाने की एवज में ली जाने वाली रिश्वत की राशि लेने जयपुर आया था | जोधपुर की टीम ने राजधानी के होटल रेडिसन ब्लू में उसे ₹1000000 की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है| विश्व सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इससे पूर्व में 1600000 रुपए की रिश्वत राशि ले चुके थे | यह भी बताया गया है कि उक्त रिश्वत की राशि जवाहर नगर के थाना अधिकारी के लिए ली जानी थी | यह भी बताया गया है कि जैसे ही उन्हें इस मामले का पता चला वैसे ही वह फोन बंद कर कहीं जा चुके | यह भी बताया गया कि किसी एनडीपीएस के मामले में राहत देने की एवज में उक्त रिश्वत की मांग की गई थी |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews