Home News नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने परीक्षा से पहले फंदा लगाकर किया सुसाइड

नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने परीक्षा से पहले फंदा लगाकर किया सुसाइड

by marmikdhara
0 comment

भरतपुर के मथुरा गेट इलाके में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने एग्जाम से पहले फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्र का रविवार को 2 बजे से पेपर था। स्टूडेंट के पिता दो दिन पहले ही उससे मिलकर गए थे। पिता ने बताया कि बेटे ने 12वीं में स्कूल टॉप किया था।

जानकारी के अनुसार मनीष जाट ब्रज कॉलोनी में किराए का रूम लेकर रहता था। वह 2 साल से नीट की तैयारी कर रहा था। मकान मालिक रणधीर सिंह जब कमरे की तरफ से निकला तो खिड़की से देखा तो छात्र फंदे पर लटका था।  दरवाजा खोलकर तुरंत उसे फंदे से उतारा और भरतपुर के आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

छात्र के पिता हरभान सिंह के अनुसार वे लखनपुर थाना इलाके के गांव मिरचुआ का नगला के रहने वाला है। दो साल पहले छोटे बेटे मनीष को पढ़ाई के लिए भरतपुर भेजा था। मनीष पढ़ने में होशियार था। उसने संत कृपाल स्कूल (भरतपुर) से 2022 में कक्षा 12 वीं पास की थी और स्कूल का टॉपर रहा था। इसके बाद से वह नीट की तैयारी कर रहा था। पिछले साल 2023 में मनीष ने कोचिंग सेंटर से तैयारी की थी। इस साल वह नीट की ऑनलाइन तैयारी कर रहा था। 2 मई को ही पिता मनीष के रूम पर जाकर उससे मिलकर आये थे। उन्होंने उसे कहा था कि अगर नीट एग्जाम में पास नहीं हुआ तो कोई दिक्कत नहीं है आगे नर्सिंग की तैयारी कर लेना। शुक्रवार को मनीष की मां ने उससे फोन पर बात की थी। वह किसी भी तरह से परेशान नहीं था।

 देर रात उसने आत्महत्या कर ली। मकान मालिक ने सूचना दी। मनीष के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews