Home News पेपर लीक प्रकरण में पुलिसकर्मी को किया गिरफ्तार

पेपर लीक प्रकरण में पुलिसकर्मी को किया गिरफ्तार

by marmikdhara
0 comment

जयपुर – हाल ही में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पुस्तकालय अध्यक्ष परीक्षा 2018 में पेपर लीक होने का प्रकरण सामने आया था | पेपर लीक गिरोह के मुख्य आरोपियों में से फरार एक आरोपी को विद्याधर नगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया | बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शिव भगवान है जो आर ए सी जेल सुरक्षा में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त था | विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक शिव भगवान ने अन्य आरोपी के साथ विद्याघर नगर में अभ्यार्थियों को ठहरा कर सोशल मीडिया के माध्यम से पेपर उपलब्ध कराया था | मामले का पता चलने के बाद वह नेपाल भाग गया था | इस प्रकरण में पुलिस द्वारा अभी तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है | गिरफ्तार आरोपी शिव भगवान पर 5000 का इनाम भी घोषित किया गया था |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews