जयपुर – कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब सरकार की तरफ से फैसला लिया है कि नवी कक्षा तक के स्कूल नहीं खोले जाएंगे | इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा मंत्री और चिकित्सा मंत्री के साथ अन्य अधिकारियों की बैठक ली गई | बैठक में स्कूल खुले जाने के संबंध में सभी पहलुओं के मध्य नजर विस्तृत चर्चा की गई | जिसके पश्चात यह निर्णय लिया गया कि अभी नवी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल नहीं खोले जाएंगे | अभी दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया है| उनके संबंध में कल वापस चर्चा की जाएगी इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा | इस समय राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से बच्चों को स्कूल नहीं आने की सलाह दी थी| ऐसे में अब आगे यह कयास लगाए जा रहे हैं की सरकार बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलें जाने के निर्देश दिए शक्ति है | उन निर्देशों के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाना अनिवार्य होगा|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)