अलवर के अकबरपुर थाना इलाके के में माधोगढ़ गांव की मालियों की ढाणी में गेहूं की फसल को निकलवाते समय एक व्यक्ति की थ्रेसर में आने से हुई मौत हो गई वहीं युवक को बचने की कोशिश में दुसरे युवक का हाथ कट गया |
बताया जा रहा है की बुटोली गांव निवासी लोकेश सैनी (28) पुत्र श्रीलाल सैनी अपने ससुराल माधोगढ़ गांव आया हुआ था। उसके ससुराल में थ्रेसर से गेहूं की फसल निकाली जा रही थी जिसमे लोकेश भी मदद कर रहा था। इसी दौरान अचानक थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से लोकेश के सिर और दोनों हाथ के टुकड़े-टुकड़े हो गए। उसे बचाने के प्रयास में उसके साले का हाथ कट गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची | मृतक को अकबरपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। बाद में परिजनों को सौंप दिया। वहीं घायल को तुरंत अलवर अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।