अलवर शहर में नयाबास स्थित ज्योतिबा फुले सर्किल पर मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज गति में आ रही कार सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर में कार के एयरबैग खुलने से जान तो बच गई परन्तु 8 साल की बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया |
बताया जा रहा है की हादसे में कार में सवार ब्रह्मचारी मोहल्ला अशोका टॉकीज निवासी सुमन जैन, आरती, निखिल जैन सहित 8 साल की बालिका प्रज्ञा घायल हो गई। वहीं जिस कार ने टक्कर मारी उसका ड्राईवर शराब के नशे में था | एक चार में सवार परिवार होटल से खाना खाकर घर लौट रहा था तब रास्ते में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।