Home News केमिकल टैंकर में लगी आग ड्राईवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

केमिकल टैंकर में लगी आग ड्राईवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

by marmikdhara
0 comment

कोटकासिम थाना क्षेत्र (खैरथल-तिजारा) के शेरपुर गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे फैक्ट्री में केमिकल खाली करते समय टैंकर में आग लग गई। टैंकर ड्राइवर टैंकर को दौड़ाता हुआ खेत में ले गया और टैंकर को केबिन से अलग कर दिया जिससे बड़ी घटना होने से बच तो गई, लेकिन आग की चपेट में आने से खेत में पड़ी गेहूं की फसल जल गई।

जानकारी के अनुसार टैंकर गुजरात से केमिकल लेकर आया था। फेक्ट्री में करीब 6 से 7 लोग टैंकर को खाली कर रहे थे। तभी अचानक केमिकल में आग लग गई। इसके बाद टैंकर चालक अरविन्द ने 300 मीटर तक टैंकर को चला कर खेतों में खाली जमीन पर ले गया और केबिन को अलग किया | जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। देखते ही देखते टैंकर में भरा केमिकल जलने लगा। खेत में जलते हुए टैंकर को छोड़ने से वहां पड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने पहुंचकर कटी हुई फसल को दूर करने का प्रयास किया |

हर्षवर्धन शर्मासंपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

 

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews