धौलपुर में बाड़ी रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार शाम कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक-दूसरे ने लाठियां चलाई और फायरिंग की। घटना में भाजयुमो जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र घुरैया समेत पांच जने घायल हो गए। इसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि भाजयुमो भूपेन्द्र घुरैया और दूसरे गुट भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंगेश कंसाना में कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। इसी के चलते रविवार को हुई घटना होना बताया जा रहा है। जब लोकसभा प्रभारी सहस्त्रबुद्धे वहां से जयपुर रवाना होने के लिए गाड़ी से निकल गए उस दौरान घुरैया पर हमला हो गया। लाठी से हुए वार में सिर में चोट पहुंची। जमीन पर गिरने के दौरान घुरैया के साथी आ गए और दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग हो गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई।