35
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
सैंपऊ पुलिस थाने में तैनात भरतपुर के खेरली गुर्जर निवासी एएसआई उदयभान सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वह भरतपुर जिले में किसी मुकदमे के सिलसिले में जांच करने गए थे। लेकिन रास्ते में ही उनको दिल का दौरा पड़ गया और मौत हो गई।
एएसआई उदयभान सिंह की डेड बॉडी को उनके गांव खेरली गुर्जर पहुंचाया गया है। जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। घटना से परिजनों में मातम पसर गया है।