नागौर जिले के पांचौड़ी कस्बे में बस स्टेंड के पास तांतवास चौराहा स्थित फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक्स के एक शोरूम में आग लग गयी जिससे करीब एक करोड़ रुपए का सामान जलकर खाक हो गया | शोरूम में करीब एक बजे लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे व उठते धुआं के गुब्बार को देखकर पूरे गांव से लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
पानी के टेंकरों व अन्य साधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सुचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियाँ भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू करने का प्रयास किया गया | करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शोरूम में रखा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है की आग लगने से करीब एक करोड़ रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।