यूरोपीय देशों में पिछले कुछ समय में गन वॉयलेंस के मामले सामने आ रहे हैं। फिनलैंड में आज स्कूल शूटिंग का मामला सामने आया है। जिसमे एक 12 साल के बचे ने स्कुल में गोलीबारी की |
गोलीबारी का यह मामला फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी (Helsinki) के सबअर्ब वांटा (Vantaa) के वियरटोला स्कूल का है | जहाँ पहली से नौंवीं क्लास के करीब 800 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं और करीब 90 लोगों का स्टाफ है, यहाँ एक 12 साल के बच्चे ने गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में 3 स्टूडेंट्स घायल हो गए हैं। तीनों की उम्र करीब 12-13 साल बताई जा रही है। तीनों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।