53
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
वर्तमान में स्कैम और फ्रॉड को देखते हुए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों को USSD कोड्स के जरिए कॉल फॉरवर्ड करने की सुविधा बंद करने का आदेश दिया है । सरकार ने ऑनलाइन और फर्जी कॉल के जरिए हो रहे फ्रॉड को रोकने के लिए यह फैसला लिया है।
इस आदेश के बाद 15 अप्रैल से मोबाइल फोन में *401# डायल करके कॉल फॉरवर्ड करने की सुविधा समाप्त हो जाएगी।
स्कैम और फ्रॉड से बचने के उपाय
- किसी के साथ भी अपने अकाउंट की डिटेल्स जैसे ATM का नंबर, चार अंकों का पिन, OTP आदि शेयर ना करें।
- किसी वेबसाइट पर बैंकिंग डिटेल्स सेव न करें |
- अनजाने लिंक्स पर क्लिक करने से बचे |
- बैंक कभी भी आपसे गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है। ऐसा होने पर सावधान रहे |