अजमेर में पुष्कर से 8 किलोमीटर दूर गांव नांद में एक युवक द्वारा बंदूक से अपनी गर्दन में गोली मारकर आत्महत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। धिक खून बह जाने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई |
बताया जा रहा है की घटना बुधवार दोपहर 2.30 बजे पुष्कर थाना क्षेत्र के नांद गांव की है। जहाँ एक युवक रामपाल होली पर अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने आया था | नांद गाँव के सरपंच बे पुलिस को सुचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची | गांव के बाहर बनी झोपड़ी में छोगा लाल का पुत्र रामपाल घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके पैरों के पास बंदूक रखी हुई थी। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के परिजन सदमे में हैं। मृतक रामपाल के तीन बच्चे हैं उनकी शादी 2018 में हुई थी। युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था | पुलिस मामले कि जाँच कर रही है |