राजस्थान के आबूरोड-रेवदर मार्ग पर शनिवार सुबह तलवार नाका बड़ी नहर के पास कार और बाइक कीभीषण टक्कर हुई जिसमे बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक व कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया |
सूचना पर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाकर कार को थाने में ले जाकर कार चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार झामर निवासी पप्पु व दिनेश बाइक पर मूंगथला से आबूरोड आ रहे थे। जबकि कार चालक अजमेर शिवपुरी निवासी सुनिल अरोड़ा सामने से आ रहा था। यहां तलवार नाका बड़ी नहर के पास दोनों वाहनों में भिडन्त हो गई | जिससे पप्पू और दिनेश की मौके पर ही मौत हो गयी |