शनिवार रात करीब 9 बजे जयपुर- भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर चांदसेन पेट्रोल पंप के पास टाटा पंच व मारुति वैन का आमने-सामने जोरदार हुआ एक्सीडेंट हो गया। दो कार सवारों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को मालपुरा अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया और दोनों वाहनों को जब्त कर कार्रवाई शुरु कर दी।
इस भीषण हादसे में दो कार सवार मालपुरा के केशव नगर निवासी रामदेव दरोगा व केकड़ी जिले के सरवाड थाना क्षेत्र के बड़ला निवासी सत्यनारायण जोगी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सरवाड निवासी इक़बाल, बड़ला निवासी कैलाश जाट, भागचंद जाट घायल हो गए।