58
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
राजस्थान के सीकर जिले के श्यामपुरा गांव में शनिवार रात को फागोत्सव के दौरान कलाकार की नाचते हुए करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। कलाकार सिर पर लंबा झंडा रखकर नृत्य की प्रस्तुती दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार झंडे का पाइप करीब 21 फीट का था। नाचते- नाचते झंडे की पाइप ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन को छू गई। मृतक नागौर का पादूकलां धंधलास उदा निवासी रवीद्रनाथ था।
फिलहाल मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं हुई है। बॉडी का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया है। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in