जयपुर में रात करीब 8 बजे बाइक रोड किनारे खड़े एक सांड से टकरा गई | इस हादसे में बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई। वहीं, दूसरे की याददाश्त चली गई।
बताया जा रहा है की CCTV कैमरे लगाने का काम करने वाले किशनगढ़ रेनवाल निवासी राकेश कुमार की मौत हो गयी | 12 मार्च को वह अपने बड़े भाई मुकेश कुमार के साथ किशनगढ़ रेनवाल गया था। वही से दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे कालवाड़ से पहले बाइक सड़क पर खड़े सांड से टकरा गई।
टक्कर लगने से बेहोश होकर दोनों भाई रोड किनारे बाइक सहित गिर गए। दोनों भाईयों को लोगों ने प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। डॉक्टर्स ने हालत गंभीर होने पर SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। इलाज के बाद 17 मार्च को मुकेश कुमार को छुट्टी मिल गई। सिर में चोट लगने से उसकी याददाश्त चली गई। वहीं 18 मार्च मार्च को इलाज के दौरान छोटे भाई रमेश की मौत हो गई।
हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in