जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव में खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से पूरा परिवार जिंदा जल गया। इस हादसे में पति पत्नी और उनके तीन बच्चो कि भी मौत हो गयी | घटना गुरुवार सुबह 7.30 बजे कि है |
बताया जा रहा है की हादसे में राजेश, उसकी पत्नी रूबी और उनके बच्चे ईशु, दिलखुश और खुशी की मौत हो गई है। यह परिवार मोतिहारी, बिहार का रहने वाला था और यहां किराए पर रहता था। आस पास के लोगो से पूछने पर पता चला की राजेश ने सुबह ही सिलेंडर बदलकर खाना बनाने के लिए रेगुलेटर लगाया था।शायद रेगुलेटर सही ढंग से नहीं लगा होगा । सिलेंडर के रेगुलेटर के पैनल से आग निकली थी, जिससे कमरे में आग फैल गई।
घटना का पता लगते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियाँ एवं पुलिस मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया | पुलिस के अनुसार राजेश पास की ही एक फेक्ट्री में काम करता था और 4-5 महीने से यहाँ रह रहा था | पूरा परिवार कल रात ही बिहार से वापस आया था | पुलिस के अनुसार सिलेंडर और चूल्हा कमरे के गेट पास ही रखा था इसलिए कोई भी बाहर नहीं निकल सका।