Home News घर में घुसकर बुजुर्ग दम्पति की चाकू से निर्मम हत्या

घर में घुसकर बुजुर्ग दम्पति की चाकू से निर्मम हत्या

आरएएस ऑफिसर के घर में घुसकर बुजुर्ग माता-पिता की हत्या कर दी गई

by marmikdhara
0 comment

राजस्थान के झुंझुनू जिले में शहर से 15 किमी. दूर धनुरी कस्बे के आनंदपुरा गांव में दो भाइयों द्वारा मंगलवार शाम को घर में घुसकर बुजुर्ग दम्पति रेवतराम और उनकी पत्नी घोटी देवी की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है |

मृतक रेवतराम और उनकी पत्नी घोटी देवी पिछले छह महीने से राजधानी जयपुर के वैशाली नगर इलाके में अपने बेटे ओम प्रकाश कुलहरी के घर में रह रहे थे | ओम प्रकाश कुलहरी अलायड आरएएस अफसर हैं और वर्तमान में अजमेर जिले में कृषि उपज मंड़ी में सचिव के पद पर हैं। दो दिन पहले ही रेवतराम और उनकी पत्नी घोटी देवी अपने गाँव लौटे थे और कल उनकी हत्या कर दी गई |

बताया जा रहा है कि रेवतराम के खेत से एक पगडंडी का रास्ता अन्य गावों और खेतों की ओर जाता था जिसे करीब 6 महीने पहले बंद कर दिया गया था | इसी वजह से आरोपी प्रवीण और प्रमेंन्द्र नाराज थे | रास्ता बंद होने के बाद रेवतराम अपनी पत्नी को लेकर जयपुर अपने बेटे ओम प्रकाश कुलहरी के घर आ गये थे लेकिन दो दिन पहले ही वे वापस अपने गांव लौटे थे इस मौके का फायदा उठाकर प्रवीण और प्रमेंन्द्र खींचड़ नामक दो भाइयों ने उनके घर में घुसकर चाकूओं से गोदकर हत्या करदी | बताया जा रहा है कि रास्ते के विवाद को लेकर रंजिश में हत्या की गई है।

घटना के बाद आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना की जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की और प्रवीण और प्रमेंन्द्र को पकड़ लिया है | उनके पास से हत्या के लिए प्रयोग में लिया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है | प्रवीण कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। वहीं आरोपी प्रमेन्द्र प्राइवेट बस चलाता है। दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और इस मामले की पूरी जाँच की जा रही है |

 

 

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews