राजस्थान में होने वाले लोकसभा चुनाव की भारतीय जनता पार्टी की ओर से सीएम भजनलाल शर्मा ने कमान संभल ली है | प्रदेश के बड़े नेताओं के बीच चल रहे विवादों को को पहले उन्होंने काफी बड़ी भूमिका निभाई है और अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं | प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के साथ इसकी शुरुआत आज 19 मार्च से कर दी गयी है |
बीजेपी ने प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों को 8 कलस्टर में बांट रखा है। आज 19 मार्च को सीएम भजनलाल ने सीधे दिल्ली से जोधपुर पहुँच कर जोधपुर और उदयपुर कलस्टर के कार्यकर्ताओं और कोर कमेटी की बैठकें ली | इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा उदयपुर पहुंचे | कल सीएम भजनलाल शर्मा बीकानेर, अलवर और अजमेर कलस्टर में आने वाली 9 लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।