Home News पेपर लीक गैंग के कुल 20 लोगों को भेजा गया रिमांड पर

पेपर लीक गैंग के कुल 20 लोगों को भेजा गया रिमांड पर

by marmikdhara
0 comment

पेपर लीक गैंग में शामिल लाइब्रेरियन शिवरतन मोट, एसआई राजेंद्र उर्फ राजू, टीचर राजेंद्र यादव और पटवारी हर्षवर्धन को दो दिन की रिमांड पर भेजा गया है | दस लाख रूपये देकर सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2014 में पेपर खरीदने वाले जगदीश सिहाग और एसआई भर्ती 2021 में डमी कैंडिडेट बैठाकर पास कराने वाली इन्दुबाला दोनों को चार दिन की रिमांड पर भेजा गया है साथ ही पेपर लीक कर और डमी कैंडिडेट बैठाकर एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पास करने वाले 14 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर (एसआई) को कोर्ट ने 1और दिन की रिमांड पर भेज दिया है

सोमवार को एसओजी की टीम ने 14 में से 13 एसआई के घरों पर छापे मारे थे | इसमें कई अहम जानकारी मिली | इन ट्रेनी एसआई के घर से कुछ अन्य अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर की ओएमआर शीट, पेपर और रुपयों के लेन देन की जानकारी के साथ साथ  वनपाल, लाइब्रेरियन, ग्रेड थर्ड टीचर परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं।

सोमवार को एसओजी ने एसआई परीक्षा में टॉप करने वाले नरेश कुमार के सांचौर के चीतलवाना स्थित आवार पर, मनोहर लाल गोदारा के बाड़मेर में बांकासर स्तिथ आवास पर, राजेश्वरी के सांचौर में चितलवाना स्थित आवास पर, सुरेंद्र कुमार के सांचौर के सरनाउ स्थित आवास पर, नारंगी कुमारी के बाड़मेर में गुढामानाली स्थित आवास पर, श्रवण कुमार के बाड़मेर स्थित आवास पर, गोपी राम जांगू के बाड़मेर में धोरीमन्ना स्थित आवास पर, चंचल कुमारी के जोधपुर स्थित आवास पर, राजेंद्र कुमार यादव के चौमूं में कालाडेरा स्थित आवास पर, रोहिताश्व कुमार के चूरू स्थित आवास पर, प्रेमसुखी के जोधपुर स्थित आवास पर, करणपाल गोदारा के जयपुर में जगतपुरा स्थित आवास पर, विवेक भांबू के चूरू स्थित आवास पर छापे मारे थे |

हर्षवर्धन शर्मा, संपादक (TFN)
True Facts Newspaper
www.truefactsnews.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews