मुंबई – सुशांत सिंह राजपूत का मामला पूरे देश भर में चर्चित रहा है |इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस की कार्यवाही का भी लोगों द्वारा काफी विरोध किया गया है| हाल ही में मुंबई पुलिस की आईटी सेल ने दिल्ली निवासी युवक विभोर आनंद को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है| गिरफ्तार युवक अधिवक्ता बताया जा रहा है | पुलिस के अनुसार उसने सुशांत और दिशा सालियन की मौत के बारे में कई मनगढ़त बातें पोस्ट की थी | उसने निर्माता-निर्देशक अरबाज खान पर भी कई प्रकार के आरोप लगाए थे | जिस पर अरबाज ने मामला दर्ज कराया था | मुंबई पुलिस के अनुसार हाल ही में सुशांत की मृत्यु के बाद सोशल मीडिया पर करीब 80,000 फर्जी अकाउंट बनाए गए थे | विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस द्वारा उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां पर उन्हें 19 तारीख तक का पुलिस रिमांड मिला है | अब उन्हें 19 तारीख को पुनः न्यायालय में पेश किया जाएगा| सुशांत केस को जिस प्रकार लोगों का समर्थन मिल रहा है उससे लगता है कि आम आदमी अब मुंबई पुलिस की कार्यवाही से अधिक आक्रोशित हो गया है | इस कार्यवाही के संबंध में सुशांत के एक समर्थक निखिल शर्मा के अनुसार मुंबई पुलिस जिस तरह की कार्यवाही सुशांत केस में उनके समर्थकों के खिलाफ कर रही है उतनी ही कार्यवाही यदि वह सुशांत के हत्यारों या संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ करती तो आज अंजाम कुछ और होता | यह सभी कार्यवाही जल्द बाजी में केवल सुशांत के समर्थकों को दबाने के लिए की गई है लेकिन अब पब्लिक और जागरूक हो गई है |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)