Home Health & Fitness ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये 10 आदतें नहीं होना चाहिए, यदि है तो सुधारें..

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये 10 आदतें नहीं होना चाहिए, यदि है तो सुधारें..

by marmikdhara
0 comment

ज्योतिष के अनुसार कौनसी 10 आदतें बुरी होती हैं।
1:- कहीं भी थूकना:- यदि आपमें कभी भी थूकते रहने की आदत है तो आप यह मान लें कि आपका यश, सम्मान और आपकी प्रतिष्ठा ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है। यश गया तो धन भी गया समझो। इस आदत से बुध और सूर्य खराब प्रभाव देना प्रारंभ कर देते हैं।

  1. जूठी थाली :- कई लोग हैं जिनको थाली में ही हाथ धोने और जूठी थाली को वहीं छोड़कर उठ जाने की आदत होती है। यह शास्त्र विरुद्ध कर्म है। ऐसे लोगों को जीवन में सफलता के लिए संघर्ष करना होता है और उनके घरों में बरकत भी नहीं रहती है। इससे मानसिक अशांति भी बढ़ती है। इस आदत से चंद्र और शनि खराब हो जाते हैं।
  2. मेहमान को पानी नहीं पिलाना :- कई लोग ऐसे हैं जो अपने घर आए मेहमान से पानी तक का नहीं पूछते हैं। मेहमान हो या कोई काम करने वाला उससे स्वच्छ पानी जरूर पिलाना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो राहु सक्रिय होकर बुरे प्रभाव देना प्रारंभ कर देगा।
  3. पौधों की देखभाल नहीं करना :- कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने घर या आंगन में पौधे तो लगा देते हैं लेकिन उनकी उचित देखभाल नहीं करते हैं। घर के पौधे आपके अपने परिवार के सदस्यों जैसे ही होते हैं, उन्हें भी प्यार और थोड़ी देखभाल की आवश्यकता होती है। पौधों को सुबह, शाम उचित मात्रा में पानी दिया जाता है तो इससे सूर्य, बुध और चंद्र संबंधी परेशानियां हट जाती हैं। तनाव मुक्त जीवन प्राप्त होता है।
  4. चप्पलों को सलीके से नहीं रखना:- कई लोग है जो घर में आते ही चप्पल या जुतों को ऐसे उतारते हैं जैसे कोई कचरा फेंक रहे हों। कई लोग अपने चप्पल, जूते, मोजे को काम होने के बाद इधर-उधर फेंक देते हैं। ऐसे लोगों का शनि खराब हो जाता है और उन्हें उनके शत्रु बड़ा परेशान करने लगते हैं। उनकी प्रतिष्ठा भी चली जाती है। चप्पल, जुते या मोजों को उचित तरीके से रखना चाहिए।
  5. फैला बिखरा बिस्तर :- कई घरों में बिस्तर छोड़ने के बाद वह बहुत समय तक वैसा ही फैला हुआ रहता है। कई घरों में तो उसे ठीक ही नहीं किया जाता और पुन: रात में उस पर सो जाते हैं। बिस्तरों पर गंदगी और सिलवटें बनी रहती है। तकिया कहीं, कंबल कहीं, चादर कहीं और पड़े रहते हैं। उस पर ऐसे लोग अपने पुराने पहने हुए कपड़े तक फैला कर रखते हैं। ऐसे लोगों का राहु और शनि खराब हो जाता है।
  6. कपड़े व बाल:- महिलाओं को घर के बाहर मैक्सी अथवा गाउन (नाइटी) पहन कर नही निकलना चाहिये और न ही घर के दरवाजे या खिड़की पर खड़े होकर बाल कंघी करने चाहिये, ऐसा करने वाली महिलाओं के पास से सौभाग्य जल्दी चला जाता है और उनके पास दरिद्रता व घर मे क्लेश बना रहता है।कुछ महिलाये घर के बाहर दरवाजे पर अथवा चबूतरा पर कई-कई घण्टे अनावश्यक बैठकर अन्य महिलाओं के साथ गप-शप करती है यह भी शास्त्रों में वर्जित है ऐसा करने से भी घर की संपन्नता घर के बाहर चली जाती है।
  7. पैरों की गंदगी :- हमारे अंगों में पैरों को सबसे ज्यादा कार्य करना होता है। वे कर्मठ होते हैं, लेकिन अधिकतर लोग अपने पौरों की सफाई और उनकी सेहत का जरा भी ध्यान नहीं रखते। नहाते वक्त लोग चेहरा बहुत रगड़ते हैं, लेकिन हाथ पैर को तो ऐसे ही निपटा देते हैं। जबकि नहाते समय या जब भी बहार से आएं तो पैरों की अच्छे से सफाई करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो केतु की खराबी उत्पन्न होगी। गंभीर रोग घर कर जाएगा, चिड़चिड़ापन बढ़ जाएगा और दिमाग की खराबी होगी।
  8. खाली हाथ घर लौटने की आदत :- कभी कभार चल जाता है लेकिन कई लोग तो रोज ही ऑफिस से खाली हाथ घर लौट आते हैं। मां, बहन, पत्नी या बच्चों के लिए या घर के लिए कुछ न कुछ जरूर लाना चाहिए। इससे घर के लोगों के मन भी प्रसन्न रहते हैं और घर में बरकत भी बनी रहती है। ऐसे घर में लक्ष्मी का वास रहता है। घर में रहने वाले सदस्यों की भी तरक्की होती रहती है। ऐसा नहीं करते हैं तो शुक्र और गुरु का शुभ असर नहीं मिलता है।
  9. जूठन छोड़ने की आदत :- कई लोगों की आदत होती है कि थाली में कुछ न कुछ छोड़ ही देते हैं। इससे घर में धन की कमी होने लगती है। इससे सभी ग्रहों के खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। थाली में उतना ही भोजन लें जितना की आप खा सके…!!

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews