Home News आरपीएससी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया

आरपीएससी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया

by marmikdhara
0 comment

अजमेर – राजस्थान लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया| उनके अनुसार वे अब इस नई भूमिका को पूरी जिम्मेदारी के साथ संभालने हेतु तैयार है| आयोग का काम समय अनुसार सुचारू रूप से हो यही उनकी प्राथमिकता रहेगी| आरपीएससी में काम की चुनौती के संबंध में वर्तमान सरकार भी गंभीर है | ऐसे में सरकार द्वारा अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ साथ ही अन्य सदस्यों की नियुक्ति भी कर दी है और कोरम लगभग पूर्ण कर दिया है |
आयोग के 35 वें अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने वाले यादव के सामने कई प्रकार की चुनौतियां हैं | कोरोना महामारी के दौर में आरपीएससी द्वारा कई परीक्षाएं एवं साक्षात्कार स्थगित कर दिए थे | ऐसे में पिछले काफी समय से लंबित भर्तियां और परीक्षाएं कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है | इस संबंध में भूपेंद्र यादव एक अनुभवी व्यक्ति होने के नाते इस चुनौती को बखूबी तरीके से पूर्ण करेंगे | उम्मीद है अब जल्दी ही इस संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ेगी और जल्दी ही भर्तियों की नई राह खुलेगी|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews