Home News प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने चैनल को भेजा मानहानि का नोटिस

प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने चैनल को भेजा मानहानि का नोटिस

by marmikdhara
0 comment

नई दिल्ली – हाल ही में सुशांत केस की कवरेज के बाद आर. भारत काफी चर्चा में आया हुआ है | जिस तरीके से इस चैनल द्वारा बॉलीवुड के अभिनेताओं, अभिनेत्रियों के संदर्भ में कई बड़े-बड़े राज खोले हैं, उसके बाद से अब पूरा बॉलीवुड उसके खिलाफ हो गया है | हाल ही में बॉलीवुड के टॉप प्रोडक्शन हाउसेज ने उनके विरुद्ध इस संबंध में केस दायर किया था| उसके पश्चात अब फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने रिपब्लिक टीवी को मानहानि का नोटिस भेजा है | उनके द्वारा चैनल पर 200 करोड रुपए की मान हानि का दावा किया गया है |
उनके अधिवक्ता राजेश कुमार द्वारा भेजे गए नोटिस में उन्होंने कहां की चैनल द्वारा आपराधिक इरादे से संदीप सिंह के खिलाफ मानहानिपूर्ण खबरें दिखाई है | उनके अनुसार उक्त चैनल में विभिन्न बहस और खबरों के आधार पर बिना किसी सबूत के मामले में संदीप को शामिल कर पुलिस और सीबीआई जांच को बाधित करने की कोशिश की गई है | उन्होंने संदीप का नाम दिशा सालियन केस से भी जोड़ने का भी आरोप चैनल पर लगाया है |
गौरतलब है कि उक्त चैनल इन दिनों काफी विवाद में रहा है| हालांकि चैनल को जनता का भरपूर सहयोग भी मिला है और अब जनता इस चैनल के समर्थन में खुलकर उतर आई है | ऐसे ही एक समर्थक निखिल शर्मा के अनुसार उक्त कार्यवाही लोकतंत्र का गला घोटने जैसी है | इस चैनल ने बॉलीवुड की सारी सच्चाई सामने ला दी है | ऐसे में अब बॉलीवुड अभिनेताओं को जनता के गुस्से से डर लग रहा है | इस कारण बदले की भावना से उनके द्वारा निराधार रूप से चैनल को और जनता की आवाज को दबाने के लिए उक्त मुकदमा किया गया है| जनता का पूरा समर्थन इस चैनल के साथ है क्योंकि केवल इसी चैनल ने अंत तक सारी सच्चाई खुल कर बताई है | इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता भानु प्रकाश शर्मा के अनुसार मीडिया लोकतंत्र का एक स्तंभ है जो जनता की आवाज और प्रशासनिक कमियों को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| ऐसे में यदि किसी चैनल द्वारा किसी मुद्दे को उठाया है तो उसे सीधे तौर पर दबाना उचित नहीं है क्योंकि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी भूमिका अदा करते है| यदि किसी चीज का विरोध नहीं किया जाएगा तो समाज निरंकुश हो जाएगा | ऐसे में बॉलीवुड का एक साथ मीडिया पर वार करना गलत है | अब देखना यह है कि जनता इस चैनल के समर्थन में आती है या नहीं|

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews