Home Health & Fitness ललित मोदी के पुत्र रुचिर को अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से हटाया गया

ललित मोदी के पुत्र रुचिर को अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से हटाया गया

by marmikdhara
0 comment

अलवर- अलवर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आज विधिवत रूप से अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया गया इसमें रुचिर मोदी को कोई भी पद नहीं दिया गया है | आपको बता दें कि रुचिर मोदी पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के पुत्र हैं जिन्हें वर्ष 2016 में अलवर जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनाया गया था | इसके पश्चात उन्होंने राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा लेकिन वे हार गए | अब उन्हें अलवर जिला क्रिकेट संघ के पद से भी हटा दिया गया है और नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है |
इसके साथ ही अब राजस्थान में ललित मोदी युग का अंत हो गया है | वर्तमान में राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वैभव गहलोत है जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र हैं | अलवर जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी में जितेंद्र गुप्ता नए अध्यक्ष चुने गए हैं |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews