Home Lifestyle पायल घोष ने बिना शर्त माफी मांगी

पायल घोष ने बिना शर्त माफी मांगी

by marmikdhara
0 comment

मुंबई – हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्डा द्वारा पायल घोष पर गलत अभद्र अपमानजनक और निराधार बयान देने के मामले में मानहानि का मुकदमा दायर किया था साथ में ही क्षतिपूर्ति के तौर पर हर जाने की भी मांग की थी | अब इस मामले में दोनों पक्षों के मध्य आपसी सहमति से सुलह हो गई है | इस संबंध में बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष और रिचा द्वारा मुंबई उच्च न्यायालय में बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया है |
अभिनेत्री पायल घोष द्वारा अपने वचन पत्र में यह कहा कि वह उस बयान को वापस ले रही है जो उन्होंने रिचा चड्ढा के खिलाफ दिया था और इस हेतु माफी मांगती है | इसके पश्चात अभिनेत्री रिचा के अधिवक्ता द्वारा मामले को सहमति से सुलझाने की स्वीकृति दी | जिस पर न्यायालय द्वारा अभिनेत्री पायल घोष के खिलाफ किए गए मामले को खारिज कर दिया|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews