जयपुर- सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स का स्थापना दिवस 7 अक्टूबर को होने के कारण गुरुग्राम में मनाया गया |
बाबरी मस्जिद विध्वंस के पश्चात भारतवर्ष में हुए दंगे के बाद देश में ऐसे बल की आवश्यकता हुई जो सांप्रदायिक दंगों से निजात दिला सके और जो विश्वसनीय भी हो | इस कारण अक्टूबर 1992 को रैपिड एक्शन फोर्स की स्थापना की गई | इसका उद्देश्य दंगों की रोकथाम करना, सामाजिक सौहार्द बढ़ाना और देश की आंतरिक सुरक्षा करना है | यह पिछले 28 वर्षों से निरंतर अपनी सेवा पूरी तत्परता से दे रही है | जयपुर के आमेर में लालवास स्थित रैपिड एक्शन फोर्स की 83 वी बटालियन तैनात की गई जो कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बनाई गई है | उक्त बटालियन कई सामाजिक कार्य करने में भी आगे रही है|
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)