Home Lifestyle ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत

by marmikdhara
0 comment

मुंबई – अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले के बाद ड्रग्स कनेक्शन के चलते अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया था जिसे मुंबई हाईकोर्ट द्वारा बुधवार को जमानत दे दी गई |
रिया चक्रवर्ती को एनसीबी द्वारा 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था | वह लगभग 1 माह तक जेल में रही |
न्यायालय में रिया की ओर से उसके अधिवक्ता ने तर्क दिया कि रिया चक्रवर्ती पर एनडीपीएस एक्ट के तहत धारा 27 (A) का चार्ज गलत लगाया गया है | एनसीबी अधिकारियों द्वारा रिया को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है और वह पिछले लंबे समय से जेल में है| जिसका एनसीबी की तरफ से विरोध किया गया | दोनों पक्षों के तर्को को सुनने के पश्चात हाईकोर्ट द्वारा रिया को सशर्त जमानत प्रदान की और आदेश दिया कि वह अपना पासपोर्ट जप्त कराएगी और अनुसंधान हेतु बुलाने पर उपलब्ध होगी | प्रत्येक 10 दिन बाद रिया को मुंबई पुलिस के यहां हाजिरी देनी होगी और शहर से बाहर जाने पर पुलिस से इजाजत लेनी होगी |
इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा बताया गया कि वे रिया की जमानत के विरुद्ध अपील कर सकते हैं |
रिया के विरुद्ध सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद-फरोख्त का आरोप है | इस संबंध में रिया और उसके भाई की कई ड्रग पेडलर के साथ चैट भी सामने आई थी | यह मामला बॉलीवुड के सर्वाधिक चर्चित मामलों में एक है|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews