जयपुर- जहां पर एक और राजस्थान कोरोनावायरस के संकट से अभी तक उभरा नहीं है | उसके बाद हाल ही में डूंगरपुर हिंसा ने सरकार की नींद उड़ा दी थी | अब राजस्थान में गुर्जर आंदोलन फिर से शुरू होने की सुगबुगाहट चालू हो गई है |
इस संबंध में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के प्रमुख कर्नल किरोडी सिंह बैंसला ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं | उनके द्वारा इस संबंध में सरकार को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया गया है |
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार 17 अक्टूबर को सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर में गुर्जर समाज की महापंचायत होगी और वहीं से आंदोलन की शुरुआत होने की पूरी संभावना है | कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के अनुसार समाज ने सरकार को आरक्षण हेतु 15 दिन का समय दिया था जो समय 27 सितंबर को पूरा हो चुका है | ऐसे में अब गुर्जर समाज पूरी तरीके से सरकार से नाराज है|
अब इस मुद्दे पर बैंसला ने सीधे सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अब हम सरकार के आमंत्रण से नहीं बल्कि नियुक्ति से ही मानेंगे | सरकार द्वारा इतने लंबे समय से सिर्फ आश्वासन ही दिया गया है | ऐसे में अब समाज में सरकार के प्रति पूरी तरह से आक्रोश है | यदि सरकार इस हेतु जल्दी ही हमारी मांगे नहीं मानती तो आंदोलन होना निश्चित है|