जयपुर- कोरोना महामारी के इस दौर में जहां राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए जांच के संबंध में दिशा निर्देश और शुल्क तय किया है वहीं दूसरी तरफ निजी अस्पताल इन निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं | वे कोरोना के नाम पर लोगों की जेबें काट रहे हैं| इस संबंध में विधानसभा के मुख्य सचेतक महेश जोशी द्वारा सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है कि राज्य सरकार की तरफ से तयशुदा राशि के बावजूद निजी अस्पताल बहुत अधिक धनराशि वसूल कर रहे हैं | महेश जोशी के अनुसार राज्य में कोविड के मरीजों से बीमारी और सुविधा के नाम पर अत्यधिक धनराशि वसूल की जा रही है |
इस संबंध में लिखे पत्र में उन्होंने अनुरोध किया है कि चिकित्सा विभाग और जिला प्रशासन के माध्यम से कोविड के मरीजों का इलाज करने वाले निजी अस्पतालों से पेमेंट संबंधी पूरी जानकारी प्राप्त की जावे | इसके अलावा ऐसी अस्पतालों की ऑडिट भी कराई जानी चाहिए जिससे लालची अस्पतालों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके | इस संबंध में उन्होंने कमेटी बनाने का भी अनुरोध किया है |
मुख्य सचेतक द्वारा लिखे गए पत्र मैं उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं | ऐसे में अब यह साफ लगता है कि निजी अस्पताल कोविड मरीजों से इलाज के नाम पर मनमानी फीस वसूल कर रहे हैं | अब देखना यह है कि उक्त पत्र पर मुख्यमंत्री किस तरीके से प्रतिक्रिया करते हैं और इस संबंध में कोई ठोस कार्यवाही उनकी तरफ से की जाती है अथवा केवल खानापूर्ति ही होती है |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)