Home News पशु चिकित्सा कर्मी की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।

पशु चिकित्सा कर्मी की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही।

by marmikdhara
0 comment

जयपुर, राजस्थान प्रदेश में जहां एक तरफ जानवरों में लंम्पी नामक संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वहीं दूसरी तरफ पशु चिकित्सक एवं कंपाउंडर दूसरे दिन भी लगातार हड़ताल पर हैं। पशु चिकित्सा कर्मी अप्रैल से लगातार अपनी मांग रख रहे थे। 22 अगस्त 2022 को सरकार एवं पशु चिकित्सा कर्मियों के बीच सहमति बनी। सरकार ने पशु चिकित्सा कर्मियों से 7 दिन में समस्या का निपटारा करने का वादा किया। 28 अगस्त 7 दिन पूरे होने के बाद 29 अगस्त से पशु चिकित्सा कर्मी हड़ताल पर बैठ गए। आज हड़ताल का दूसरा दिन है। पशु चिकित्सा कर्मियों के मान से संबंधित जो फाइल थी वह फाइनेंस में जाकर अटक गई। पशु चिकित्सा कर्मियों के हड़ताल करने से 6500 पशु चिकित्सा केंद्र प्रभावित हुए हैं। राजस्थान में लंम्पी नामक बीमारी जहां तेजी से फैल रही है वहीं हड़ताल का असर इस बीमारी को बढ़ाने में सहायक रहेगा।

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

www.marmikdhara.in

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews