Home News दुबई से आई फ्लाइट की सीट के नीचे मिला 75 लाख रुपए का सोना, फ्लाइट से आए युवक के साथ चार कर्मचारी भी शक के दायरे में-

दुबई से आई फ्लाइट की सीट के नीचे मिला 75 लाख रुपए का सोना, फ्लाइट से आए युवक के साथ चार कर्मचारी भी शक के दायरे में-

by marmikdhara
0 comment

जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने आज गोल्ड तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। दुबई से देर रात करीब 1:30 बजे पहुंचे एयर इंडिया की फ्लाइट में आए पैसेंजर के पास से कस्टम के अधिकारियों ने डेढ़ किलो सोना पकड़ा। सोना पकड़ने के बाद कस्टम में उस व्यक्ति के साथ-साथ एयरलाइन से 4 कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया है।

कस्टम विभाग के सूत्रों के मुताबिक सोना बिस्कीट के फॉर्म में लाया गया था। यह प्लेन में सीट के नीचे छिपाकर लाया गया है। अधिकारियों ने जब प्लेन की रेंडम जांच की तो यह पकड़ में आया। सीट के नीचे से दो सोने के बिस्किट मिले, जिसमें एक का वजन 1 किलो जबकि दूसरे का वजन 500 ग्राम बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया व्यक्ति सीकर जिले का रहने वाला है। वह दुबई में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी करता है।

एयरलाइंस कर्मचारियों की मिलीभगत होने का है शक-

कस्टम विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस पूरे मामले में एयर इंडिया के कुछ ग्राउंड कर्मचारी की मिलीभगत हो सकती है। क्योंकि सोने की तस्करी होने की सूचना पहले ही मुखबिर उसे मिल चुकी थी। इसी के आधार पर कस्टम विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करने के बाद खुद विमान में जाकर 1 सीट की तलाशी ली।

इस तलाशी में 1 सीट के नीचे यह सोना बरामद हुआ। विभाग को इस मामले में एयरलाइंस के कर्मचारियों पर भी शक है। उन्होंने इस मामले में ग्राउंड स्टाफ के 4 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए अपनी कस्टडी में रखा है। सोना लाने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

75 लाख मूल्य का है सोना-

बरामद किए गए सोने की कीमत का आकलन किया जा रहा है। मोटे मोटे तौर पर सोने की बाजार कीमत 75 लाख रुपए मानी जा रही है। जानकारों की माने तो दुबई से ड्यूटी फ्री सोना भारत लाने पर तस्करों को 10 फ़ीसदी कीमत का फायदा होता है। यहां करीब 10 फ़ीसदी आयात ड्यूटी देनी पड़ती है। इसके अलावा दुबई से लाए जाने वाले सोने की शुद्धता भी अच्छी मानी जाती है।

अजय सिंह भाटी (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe our newsletter for latest world news. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews