जयपुर- हाल ही में लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का भ्रामक वीडियो वायरल करने वाले मामले में कोचिंग संचालक पुष्पेंद्र को शनिवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया | उसे क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ कर सांगानेर थाना पुलिस को सौंपा था | विश्वस्त सूत्रों के अनुसार आरोपी द्वारा लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के संबंध में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था | जो काफी चर्चित भी रहा| इस मामले में कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव के द्वारा सांगानेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी जिसके पश्चात से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी |
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)