जयपुर – डूंगरपुर हिंसा के मामले में कार्यवाही को लेकर विप्र फाउंडेशन जोन – 1 की ओर से माननीय राज्यपाल महोदय को ज्ञापन दिया गया |
इस संबंध में फाउंडेशन अध्यक्ष श्री राजेश कर्नल द्वारा बताया गया कि हाल ही में टीएसपी एरिया मे रीट 2018 में अनारक्षित सीटों को लेकर डूंगरपुर में जो हिंसात्मक घटना हुई है वह मानव जाति को शर्मसार करने वाली है | ऐसी स्थिति में इस संबंध में तुरंत दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही की जानी चाहिए |
अध्यक्ष श्री राजेश कर्नल के अनुसार संविधान की रक्षा किए जाने के उद्देश्य से राज्यपाल महोदय जो कि राजस्थान के सर्वोच्च पद आसीन संरक्षक है, उनको दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्यवाही की जाने के उद्देश्य से उक्त ज्ञापन दिया गया है | उक्त ज्ञापन के संदर्भ में उनकी तरफ से आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया है| डूंगरपुर के उक्त आंदोलन में हुई हिंसा में आंदोलनकारियों द्वारा कई वाहनों को जला दिया गया और कई पुलिसवाले भी उक्त मामले में घायल हुए हैं | अभी तक उक्त मामले का कोई समाधान नहीं हुआ है |
भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)
हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)