Home News डूंगरपुर के बाद अब उदयपुर भी सुलगा

डूंगरपुर के बाद अब उदयपुर भी सुलगा

by marmikdhara
0 comment

उदयपुर – हाल ही में राजस्थान के डूंगरपुर जिले की काली डूंगरी से शुरू हुए आदिवासी आंदोलन ने अब उदयपुर की ओर तरफ भी रुख ले लिया
है | आदिवासियों के प्रदर्शन की आग शुक्रवार को उदयपुर तक पहुंच गई है | प्रदर्शनकारियों ने उदयपुर जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में तीन रोडवेज की बसों को आग के हवाले कर दिया है और सरेआम भारी तोड़फोड़ मचाई है | लगभग 24 घंटे से अधिक समय से उदयपुर अहमदाबाद हाईवे जाम है और ट्रकों की लंबी कतारें देखने को मिली
है | प्रदर्शनकारियों ने अब भी पुलिस बल पर भारी पथराव किया है | दूसरी तरफ जनजाति वर्ग में उक्त प्रदर्शन से अपनी दूरी बनाते हुए कहा है कि हिंसक प्रदर्शन करना हमारा काम नहीं है |
तृतीय श्रेणी वर्ग की शिक्षक भर्ती परीक्षा 2018 में जनजाति बहुल क्षेत्र में सामान्य वर्ग के 1167 पद रिक्त रहे जिन्हें जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों से भरे जाने के संदर्भ में पिछले काफी दिनों से डूंगरपुर में प्रदर्शन किए जा रहे थे | गुरुवार को आदिवासी महापड़ाव हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर आ गए | इस बीच जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस बल पर पथराव कर दिया | प्रदर्शनकारियों ने गुस्से में कई गाड़ियों में आग लगा दी | प्रदर्शनकारियों के द्वारा किए गए पथराव से कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए | प्रदर्शनकारियों के हिंसक प्रदर्शन के कारण माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है | सरकार भी अपने स्तर पर समझाइश की कोशिश करती दिख रही है परंतु अभी तक इसका कोई हल नहीं निकल पाया है | राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लाइने लग गई है | प्रदर्शनकारियों ने हाईवे को जाम कर रखा है |

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews