Home News भारत ने चीन को दी कड़ी चेतावनी

भारत ने चीन को दी कड़ी चेतावनी

by marmikdhara
0 comment

नई दिल्ली – भारत और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव मैं अब भारत ने चीन को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पीएलए के सैनिकों ने हमारी एलएसी पोस्ट पर आने की कोशिश की तो इंडियन आर्मी के सिपाही आत्मरक्षा में फायरिंग करेंगे | उक्त जानकारी सरकार के सूत्रों से लगी है |
गलवान घटना के बाद से ही चीन ने भारी संख्या में भारत के पेट्रोलिंग पॉइंट पर अपने सैनिकों को तैनात किया है | जिसके बाद भारत ने चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि दोबारा इस प्रकार की कोई घटना हुई तो उसका परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें | चीन बार-बार सीमा रेखा पर भारतीय सैनिकों को उकसा रहा है | ऐसे में चीन को सबक सिखाया जाना अब बेहद जरूरी हो गया है | अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन को चौतरफा भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है | चीन के सभी पड़ोसी देशों से सीमा विवाद है और अब विश्व समुदाय में उसकी छवि एक तानाशाह राष्ट्र के रूप में सामने आई है | भारत के अलावा अमेरिका जापान ऑस्ट्रेलिया इत्यादि देश खुलकर चीन के विरोध में एकजुट हुए हैं|

भानु प्रकाश शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews