Home News पाकिस्तान का तालिबानी प्रेम

पाकिस्तान का तालिबानी प्रेम

by marmikdhara
0 comment

अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद सबसे ज्यादा खुशी आतंक प्रेमी पाकिस्तान को हुई है। वह इस खुशी को पचा नहीं पा रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) नेता नीलम इरशाद शेख के बयान से पाकिस्तान के इरादे और साफ हो जाते हैं। उन्होंने एक टीवी डिबेट में कहा तालिबान हमारा साथी है। वह हमें कश्मीर फतह करके देगा। नीलम सिर्फ( PTI) की बड़ी नेता ही नहीं है। बल्कि उनके इमरान के साथ पारिवारिक रिश्ते भी हैं।
तालिबान का काबुल पर कब्जे के बाद पाकिस्तान के कबायली इलाकों में ही नहीं बल्कि मुल्क की राजधानी में भी जश्न का माहौल है। यहां की लाल मस्जिद पर तालिबान के झंडे फहराए जा रहे हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। कि ये देश पूर्ण रूप से आतंक प्रिय देश है इसमें लेश मात्र भी संशय नहीं है।

मीडिया में (PTI) नेता की किरकिरी

रविवार को बोल टीवी के एक लाइक शो के दौरान एंकर ने (PTI )नेता नीलम से इमरान सरकार की उपलब्धियों पर सवाल किया।उन्होंने कहा कि तालिबान हमसे कहते हैं। हम आपके साथ हैं और वो हमें कश्मीर फतह करके देंगे।
इस पर एंकर नूर -अल-जाफरीन और दूसरे पैनालिस्ट्स हंसने लगे। एंकर ने कहा मैडम जरूर आपके पास कोई व्हाट्सएप आया होगा। फिर फौज हमारी क्या कर रही है। आपको किसने यह ख्वाब दिखाया। कि तालिबान हमें कश्मीर फतह करके देंगे मैडम दुनिया हमें देख रही है और हम पर हंस रही है।

अफगान जनता का दुश्मन पाकिस्तान

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी सरकार ही नहीं वहां की जनता भी उनके मुल्क में दहशतगर्दी के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार मानती है। गली में करीब 2 महीने पहले दुशांबे में अफगानिस्तान के मामलों पर मीटिंग के दौरान इमरान खान के सामने कह दिया था उनके मुल्क में हिंसा और तबाही का जिम्मेदार पाकिस्तान है।

गनी सरकार मे नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर रहे हम्दुल्लाह मोहिब ने पाकिस्तान को वेश्यालय तक कह दिया था। मोहिब ने कहा था अगर पाकिस्तान तालिबान की मदद बंद कर दे तो अफगानिस्तान 2 महीने में प्रगति के मार्ग पर चलने लगेगा।

विकास शर्मा (मार्मिक धारा)

हर्षवर्धन शर्मा (मार्मिक धारा) www.Marmikdhara.in.(Hindi)
 www.Marmikdhara.com(English)

You may also like

Leave a Comment

True Facts News is renowned news Paper publisher in Jaipur, Rajasthan

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed by TrueFactsNews